किताब के बारे में
30 दिन में फटाफट अंग्रेजी सीखिए एक संपूर्ण गाइड है, जो आपको 30 दिनों के भीतर अंग्रेजी भाषा की मूलभूत समझ और बोलने की क्षमता प्रदान करती है। समाज में अंग्रेजी भाषा की महत्ता दिनों-दिन बढ़ती जा रही है। बड़ी संख्या में ऐसे लोग भी हैं जो स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बावजूद शुद्ध अंग्रेजी का उच्चारण नहीं कर पाते हैं। अवसर पड़ने पर अंग्रेजी बोलने में झिझक और उपयुक्त शब्दों का प्रयोग नहीं कर पाने के कारण स्वयं को तो बुरा लगता ही है, सामने वाले पर भी बुरा प्रभाव पड़ता है। नौकरी, काम-काज तथा दूसरे महत्त्वपूर्ण अवसरों पर अपना प्रभाव नहीं छोड़ पाते, क्योंकि उन्हें सही प्रकार से अंग्रेजी बोलना नहीं आता। आज अंग्रेजी भाषा पूरी दुनिया में बोली जाती है। हर जगह इसका महत्त्व है। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस पुस्तक की संरचना की गयी है। सरल शब्दों में लिखी गई इस रचना को पढ़कर कामकाजी से लेकर छोटे-बड़े व्यापारी भी थोड़े अभ्यास से बेरोक-टोक अंग्रेजी का उपयोग कर सकते हैं। केवल 30 दिन में अंग्रेजी सीखाने वाली यह पुस्तक बहुत उपयोगी है। यह आपके व्यक्तित्व को बदल कर रख देगी और आपको अंग्रेजी के व्यवहारिक उपयोग में सामर्थ्य बना देगी। सीधी और सरल भाषा में अंग्रेजी सीखाने वाली यह अनोखी पुस्तक है।
लेखक के बारे में
पुस्तक के लेखक बी.आर. किशोर ने इसी विषय पर अन्य पुस्तकें भी लिखी हैं, जैसे कि तेलुगु के माध्यम से 30 दिनों में अंग्रेजी सीखें, मलयालम के माध्यम से 30 दिनों में अंग्रेजी सीखें और तमिल के माध्यम से 30 दिनों में अंग्रेजी सीखें। भाषा पर पुस्तकों के अलावा, उन्होंने इंडिया: ए ट्रैवल गाइड, चेस फॉर प्लेजर, महाभारत और रामायण जैसी पुस्तकें भी लिखी हैं।
30 दिन में फटाफट अंग्रेजी सीखिए इस पुस्तक में कौन-कौन से विषय शामिल हैं?
इसमें व्याकरण, शब्दावली, वाक्य निर्माण, उच्चारण और बोलचाल के टिप्स शामिल हैं।
30 दिन में फटाफट अंग्रेजी सीखिए इस पुस्तक में प्रैक्टिस के लिए क्या दिया गया है?
इसमें व्याकरण के अभ्यास, संवाद अभ्यास, और प्रश्नोत्तरी शामिल हैं।
क्या 30 दिनों में अंग्रेजी सीखना संभव है?
30 दिन में फटाफट अंग्रेजी सीखिए एक संपूर्ण गाइड है नियमित अभ्यास और पुस्तक में दिए गए निर्देशों का पालन करके यह संभव है।
30 दिन में फटाफट अंग्रेजी सीखिए इस पुस्तक की प्रमुख विशेषता क्या है?
इस पुस्तक की प्रमुख विशेषताएं हैं -:
1-व्याकरण और शब्दावली को आसान तरीके से समझाने की विधि
2-रोजमर्रा की बातचीत के उदाहरण और उनके हिंदी अनुवाद।
3- प्रैक्टिकल एक्सरसाइज और अभ्यास सत्र।
4-अंग्रेजी उच्चारण को सुधारने के लिए टिप्स।
30 दिन में फटाफट अंग्रेजी सीखिए कैसे उपयोगी है?
इस पुस्तक में आत्मविश्वास बढ़ाने के लिए सरल और उपयोगी ट्रिक्स। 30 दिन में फटाफट अंग्रेजी सीखिए आपकी सफलता की ओर एक आसान और प्रभावी कदम है।