₹450.00 Original price was: ₹450.00.₹449.00Current price is: ₹449.00.
किताब के बारे में
बच्चों की 51 नटखट कहानियां छोटे बच्चों के लिए मजेदार और शिक्षाप्रद कहानियों का संग्रह है। बच्चों की 51 नटखट कहानियाँ पुस्तक की कहानियाँ जीवन के अनेक रंग-रूप और किस्म-किस्म के चरित्रों की कहानियाँ हैं, जो जीवन के ओर-छोर तक जाती हैं। इनमें कौतुक है तो विविधता और ताजगी भी। लिहाजा छोटे बच्चे तो इन्हें पढ़कर आनंदित होंगे ही, बड़े भी पढ़ेंगे, तो उन्हें बहुत कुछ नया-नया सीखने, जानने को मिलेगा। साथ ही इन नटखट कहानियों को पढ़ते हुए कहीं-कहीं तो उन्हें अपने बचपन की प्यारी सी शरारतें भी याद आएँगी। निस्संदेह, ये ऐसे सुख, ऐसे रोमांच के क्षण हैं, जब हमारा मन और आत्मा कहीं अधिक निर्मल हो जाती है।उम्मीद है, इन कहानियों को पढ़कर, वे अपने मनु अंकल को जरूर अपने मन की बातें लिखेंगे।
लेखक के बारे में
प्रकाश मनु – सुप्रसिद्ध साहित्यकार, संपादक और बच्चों के प्रिय लेखक । मूल नाम : चंद्रप्रकाश विग ।
जन्म : 12 मई, 1950 को शिकोहाबाद, उत्तर प्रदेश में।
शिक्षा : आगरा कॉलेज, आगरा से भौतिक विज्ञान में एम.एस-सी. (1973)। फिर साहित्यिक रुझान के कारण जीवन का सारा ताना-बाना ही बदल गया। पूरा जीवन लिखने-पढ़ने के लिए समर्पित करने का निश्चय। लगभग ढाई दशकों तक बच्चों की लोकप्रिय पत्रिका ‘नंदन’ के संपादन से जुड़े रहे। अब स्वतंत्र लेखन प्रसिद्ध साहित्यकारों के संस्मरण, आत्मकथा तथा बाल साहित्य से जुड़ी कुछ बड़ी योजनाओं पर काम कर रहे हैं। मनु जी के ‘यह जो दिल्ली है’, ‘कथा सर्कस’ और ‘पापा के जाने के बाद’ उपन्यास बहुत चर्चित हुए। ‘अंकल को विश नहीं करोगे’, ‘अरुंधती उदास है’, ‘मिसेज मजूमदार’, ’21 श्रेष्ठ कहानियाँ’, ‘तुम याद आओगे लीलाराम’ और ‘प्रकाश मनु की लोकप्रिय कहानियाँ’ समेत कोई डेढ़ दर्जन संग्रह ‘एक और प्रार्थना’ और ‘छूटता हुआ घर’ कविता संकलन खासे सराहे गए। ‘मेरी आत्मकथा : रास्ते और पगडंडियाँ’, ‘मैं मनु’, ‘यादें घर-आँगन की’ तथा ‘मैं और मेरी जीवन कहानी’ में लेखक होने की रोमांचक कथा ।बाल साहित्य का पर्याय कहे जाने वाले प्रकाश मनु जी की बच्चों के लिए विभिन्न विधाओं की डेढ़ सौ से अधिक रुचिकर पुस्तकें हैं, जिन्हें बच्चे ही नहीं, बड़े भी ढूँढ़- ढूँढ़कर पढ़ते हैं। इनमें प्रमुख हैं- प्रकाश मनु की चुनिंदा बाल कहानियाँ, मेरे मन की बाल कहानियाँ, धमाल – पंपाल के जूते, एक स्कूल मोरों वाला, खुशी का जन्मदिन, मैं जीत गया पापा, मातुंगा जंगल की अचरज भरी कहानियाँ, मेरी प्रिय बाल कहानियाँ, बच्चों की 51 हास्य कथाएँ, गंगा दादी जिंदाबाद, किस्सा एक मोटी परी का, चश्मे वाले मास्टर जी (कहानियाँ), प्रकाश मनु के संपूर्ण बाल उपन्यास (दो खंड), गोलू भागा घर से, एक था ठुनदुनिया, चीनू का चिड़ियाघर, नन्ही गोगो के कारनामे, पुंपू और पुनपुन, नटखट कुप्पू के अजब-अनोखे कारनामे, खजाने वाली चिड़िया (उपन्यास), मेरी संपूर्ण बाल कविताएँ, प्रकाश मनु की 100 श्रेष्ठ बाल कविताएँ, बच्चों की एक सौ एक कविताएँ, मेरी प्रिय बाल कविताएँ, मेरे प्रिय शिशुगीत(कविताएँ), प्रकाश मनु के श्रेष्ठ बाल नाटक, मुनमुन का छुट्टी क्लब, बच्चों के अनोखे हास्य नाटक, बच्चों के रंग-रंगीले नाटक ( बाल नाटक ), विज्ञान फंतासी कथाएँ, अजब अनोखी विज्ञान कथाएँ, अद्भुत कहानियाँ ज्ञान-विज्ञान की (बाल विज्ञान साहित्य )।हिंदी में बाल साहित्य का पहला बृहत् इतिहास ‘हिंदी बाल साहित्य का इतिहास’ लिखा। इसके अलावा ‘हिंदी बाल कविता का इतिहास’, ‘हिंदी बाल साहित्य के शिखर व्यक्तित्व’, ‘हिंदी बाल साहित्य के निर्माता’ और ‘हिंदी बाल साहित्य : नई चुनौतियाँ और संभावनाएँ’ पुस्तकें भी हैं। कई पुस्तकों का पंजाबी, सिंधी, मराठी, गुजराती, कन्नड़ समेत अन्य भारतीय भाषाओं में अनुवाद | पुरस्कार : बाल उपन्यास ‘एक था ठुनठुनिया’ पर साहित्य अकादेमी का पहला बाल साहित्य पुरस्कार। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान के ‘बाल साहित्य भारती’ पुरस्कार और हिंदी अकादमी के ‘साहित्यकार सम्मान’ से सम्मानित । कविता-संग्रह ‘छूटता हुआ घर’ पर प्रथम गिरिजाकुमार माथुर स्मृति पुरस्कार |
बच्चों की 51 नटखट कहानियां पुस्तक का मुख्य उद्देश्य बच्चों को मनोरंजन के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, मित्रता, साहस और ईमानदारी सिखाना।
बच्चों की 51 नटखट कहानियां पुस्तक में, नटखट बच्चों की शरारतों, साहसिक कारनामों और शिक्षाप्रद अनुभवों की कहानियां हैं।
शिशुओं और बच्चों के साथ पढ़ना और कहानी सुनाना मस्तिष्क के विकास, कल्पना, भाषा और सीखने को बढ़ावा देता है । पढ़ना और कहानी सुनाना रिश्तों को मजबूत बनाता है। कभी-कभी आप पढ़ सकते हैं। और कभी-कभी आप चित्र पुस्तकें देख सकते हैं, गाने गा सकते हैं या अपनी संस्कृति की कहानियाँ सुना सकते हैं।
बच्चों की 51 नटखट कहानियां पुस्तक में कहानियां नैतिक सीख देती हैं, जो बच्चों को सही और गलत के बीच अंतर समझने में मदद करती है। किरदारों के माध्यम से बच्चे अच्छे और ईमानदार बनने की ओर प्रेरित होते हैं। ये किस्से उन्हें नैतिकता, सहानुभूति और सद्गुणों के महत्व से परिचित कराते हैं, जो उनके व्यक्तिगत और सामाजिक विकास में अहम भूमिका निभाता है।
बच्चों की 51 नटखट कहानियां, इस पुस्तक में कहानियाँ लोगों को जीवन का अर्थ समझने में मदद करती हैं। यह न केवल बुद्धिमत्ता और ज्ञान को याद रखने योग्य तरीकों में आगे बढ़ाता है, बल्कि यह छात्रों की कल्पना के विकास में भी मदद करता है, कहानी में अलग–अलग काल एवं स्थानों के विचारों को वास्तविक एवं काल्पनिक पात्रों द्वारा प्रस्तुत किया जाता है।
Weight | 0.395 g |
---|---|
Dimensions | 21.59 × 13.97 × 1.9 cm |
Author | Prakash Manu |
Papes | 224 |
Format | Hardcover |
Language | Hindi |
Publisher | Diamond Books |
ISBN10-: 9348572121
Diamond Books, Fiction, Short Stories