Sale!
Junyali (जुन्याली - उपन्यास) Hindi Novel-1
Junyali (जुन्याली - उपन्यास) Hindi Novel-1
Junyali (जुन्याली - उपन्यास) Hindi Novel-1

Junyali (जुन्याली – उपन्यास) Hindi Novel-In Paperback

Original price was: ₹200.00.Current price is: ₹199.00.

किताब के बारे में

जुन्याली प्रेम, संघर्ष और आत्म-खोज की गहरी संवेदनशील कथा को प्रस्तुत करता है। उत्तराखण्ड की पृष्ठभूमि पर आधारित मेरे पिछले उपन्यास ‘राघव’ के बाद उसी श्रृंखला में… ‘जुन्याली’ उत्तराखण्ड के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक परिवेश में पगी एक गाथा है। यह कहानी मुगल साम्राज्य के पतन और ईस्ट इंडिया कंपनी के भारत में वर्चस्व स्थापित करने की पृष्ठभूमि में शुरु होती है। गोरखाओं द्वारा ग्ढ़वाल के राजा प्रद्युम्न शाह को युद्ध में मार, गढ़वाल पर नियंत्रण कर लिया था। प्रद्युम्न शाह के पुत्र सुदर्शन शाह ने अंग्रेजों की मदद से गढ़वाल को पुनः प्राप्त कर लिया, किंतु युद्ध में हुए अंग्रेजों के खर्चे को चुकाने में असमर्थता के कारण उन्हें केवल अलकनंदा पार का हिस्सा, जिसे आज टिहरी गढ़वाल कहा जाता है, उससे ही विवश हो स्वीकार करना पड़ा।सुदर्शन शाह की अंग्रेजों के प्रति भक्ति-भाव से रुष्ट, असंतुष्ट छोटे-छोटे राजा नए ठिकानों की खोज में निकल प्ड़े। इसी खोज में ब्रह्मदेव और भूदेव ने दो अज्ञात गढ़ों में शरण ली।ब्रह्मगढ़ और भूगढ़ के किशोर वय साहसी बालू और किशोरी के पावन प्रेम तथा ब्रह्मगढ़ की राजकुमारी ‘जुन्याली’ और भूगढ़ राज्य के सभापति पृथ्वी सिंह के प्रेम, की संघर्षमय यात्रा में भारत की स्वंत्रता संग्राम से जा जुड़ती है।

लेखक के बारे में

विनय कुमार सक्सेना का जन्म वर्तमान पाकिस्तान में 1945 में हुआ था। देश के विभाजन के बाद इनका परिवार मथुरा में बस गया। मथुरा के प्रतिष्ठित कॉलेज किशोरी रमण से शिक्षा प्राप्त कर भारतीय नौसेना से वर्ष 2005 में 33 वर्ष की सेवानिवृत्ति के पश्चात साहित्य-स आरंभ किया I सृजन-: वर्ष 2012 में पहला उपन्यास ‘मयूर पंख प्रकाशित होने के बाद उनके ‘नफरत’,‘मुक्ति’,‘पाषाण- प्रदेश’,‘डोमेस्टिक हेल्प’,‘बटोही’, ‘निठल्ला’, ‘मेरा गुनाह क्या है’, ‘राघव’ (5 खंडों में ) एवं एक कहानी संग्रह अतीत का ‘श्रावण’ प्रकाशित हो चुके हैं।

जुन्याली उपन्यास में किस राज्य के पतन का विवरण किया गया है ?

इस उपन्यास में ग्ढ़वाल राज्य के पतन का विवरण किया गया है जिसे गोरखाओं द्वारा ग्ढ़वाल के राजा प्रद्युम्न शाह को युद्ध में मार , गढ़वाल पर नियंत्रण कर लिया था।

जुन्याली उपन्यास किसके के द्वारा लिखा गया है ?

यह उपन्यास प्रसिद्ध लेखक विनय कुमार सक्सेना जी के द्वारा लिखा गया है ।

ग्ढ़वाल के राजा प्रद्युम्न शाह की मृत्यु कैसे हुई ?

ग्ढ़वाल के राजा प्रद्युम्न शाह की मृत्यु गोरखाओं के द्वारा किये गए युद्ध हुई थी

ग्ढ़वाल के राजा प्रद्युम्न शाह के पुत्र का क्या नाम था ?और किसकी सहायता से उन्होंने अपना राज्य वापस पाया ?

प्रद्युम्न शाह के पुत्र का नाम सुदर्शन शाह था सुदर्शन शाह ने अंग्रेजों की मदद से गढ़वाल को पुनः प्राप्त कर लिया, किंतु युद्ध में हुए अंग्रेजों के खर्चे को चुकाने में असमर्थता के कारण उन्हें केवल अलकनंदा पार का हिस्सा, जिसे आज टिहरी गढ़वाल कहा जाता है, उससे ही विवश हो स्वीकार करना पड़ा।

जुन्याली उपन्यास में किसकी प्रेम गाथा का बखान किया गया है ?

यह उपन्यास ब्रह्मगढ़ की राजकुमारी जुन्याली और भूगढ़ राज्य के सभापति पृथ्वी सिंह के प्रेम और संघर्षमय की यात्रा और भारत की स्वंत्रता संग्राम की गाथा का बखान करती है ।

Additional information

Weight 0.150 g
Dimensions 21.59 × 13.97 × 1.4 cm
Author

Vinay Kumar Saxena

Pages

160

Format

Paperback

Language

Hindi

Publisher

Diamond Books

ISBN10-: 9369399380

SKU 9789369399383 Categories , Tags ,

Customers Also Bought