Meri Aankhon Mein Mohbbat Ke Manjar Hai Hindi

100.00

In stock

Free shipping On all orders above Rs 600/-

  • We are available 10/5
  • Need help? contact us, Call us on: +91-9716244500

शब्द नए चुनकर गीत वही हर बार लिखूँ मैं
उन दो आँखों में अपना सारा संसार लिखूँ मैं
विरह की वेदना लिखूँ या मिलन की झंकार लिखूँ मैं
कैसे चंद लफ्जों में सारा प्यार लिखूँ मैं……………..

उसकी देह का श्रृंगार लिखूँ या अपनी हथेली का अंगार लिखूँ मैं
साँसों का थमना लिखूँ या धड़कन की रफ्तार लिखूँ मैं
जिस्मों का मिलना लिखूँ या रूहों की पुकार लिखूँ मैं

उसके अधरों का चुंबन लिखूँ या अपने होठों का कंपन लिखूँ मैं
जुदाई का आलम लिखूँ या मदहोशी में तन मन लिखूँ मैं
बेताबी, बेचैनी, बेकरारी, बेखुदी, बेहोशी, खामोशी……………..
कैसे चंद लफ्जों में इस दिल की सारी तड़पन लिखूँ मैं

इजहार लिखूँ, इकरार लिखूँ, एतबार लिखूँ, इनकार लिखूँ मैं
कुछ नए अर्थों में पीर पुरानी हर बार लिखूँ मैं
इस दिल का उस दिल पर, उस दिल का किस दिल पर
कैसे चंद लफ्जों में सारा अधिकार लिखूँ मैं……………..

Additional information

Author

Dinesh Gupta

ISBN

9789350830345

Pages

136

Format

Hard Bound

Language

Hindi

Publisher

Diamond Books

ISBN 10

9350830345