21 Shreshth Urdu ki Kahaniyan : Uttar Pradesh (21 श्रेष्ठ उर्दू की कहानियां : उत्तर प्रदेश)

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹249.00.

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹249.00.

In stock

भारत एक विशाल देश है, जिसमें अनेकों सभ्यताओं, परंपराओं का समावेश है। विभिन्न राज्यों के पर्व-त्योहार, रहन-सहन का ढंग, शैक्षिक अवस्था, वर्तमान और भविष्य का चिंतन, भोजन की विधियां, सांस्कृतिक विकास, मुहावरे, पोशाक और उत्सव इत्यादि की जानकारी कथा-कहानी के माध्यम से भी मिलती है। भारत के सभी प्रदेशों के निवासी साहित्य के माध्यम से एक-दूसरे को जानें, समझें और प्रभावित हो सके, ऐसा साहित्य उपलब्ध करवाना हमारा प्रमुख उद्देश्य है। भारत की आजादी के 75 वर्ष (अमृत महोत्सव ) पूर्ण होने पर डायमंड बुक्स द्वारा ‘भारत कथा माला’ का अद्भुत प्रकाशन।

About the Author

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में उधैली नामक स्थान पर 17 सितंबर, 1977 को जन्म। प्रथम रचना 1990 में दैनिक स्वतंत्र भारत में प्रकाशित। तब से निरंतर लेखन कार्य।
भारतीय ज्ञानपीठ, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार, के प्रकाशन विभाग, नेशनल बुक ट्रस्ट, चिल्ड्रेन बुक टस्ट्र आदि प्रतिष्ठित प्रकाशनों से कहानी, उपन्यास एवं कविताओं की 15 पुस्तकें प्रकाशित। मराठी, गुजराती, उड़िया एवं अंग्रेजी में पुस्तकों के अनुवाद। 3 पुस्तकों का सम्पादन।
सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय भारत सरकार द्वारा भारतेन्दु हरिश्चंद्र पुरस्कार, हरिकृष्ण देवसरे सम्मान, उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान का सोहनलाल द्विवेदी पुरस्कार तथा चिल्ड्रेन बुक टस्ट्र सहित देश की अनेक प्रतिष्ठित संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत-सम्मानित।
एन.सी.ई.आर.टी. की स्रोत पुस्तक ‘गणित है मजेदार’ में 3 कहानियाँ सम्मिलित। अन्य पाठ्य पुस्तकों में भी कहानियाँ सम्मिलित। ‘मेरी बाल कहानियाँ’
(balkahaniyan.blogspot.com) नाम से ब्लॉग-लेखन। लगभग 3 तीन दर्जन संकलनों में रचनाएँ संकलित।
वर्तमान में जी. एफ. (पी.जी.) कॉलेज, शाहजहाँपुर में हिंदी विषय के एसोशिएट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत।
डॉ. मोहम्मद अरशद खान
एसोशिएट प्रोफेसर, हिंदी विभाग
जी.एफ. (पी.जी.) कॉलेज, शाहजहाँपुर (उ.प्र.)-242001
Mob.-9807006288
email – [email protected]

ISBN10-9354869491