Sale!
Sabke Dilon Me Ram (सबके दिलों में राम)-1
Sabke Dilon Me Ram (सबके दिलों में राम)-1
Sabke Dilon Me Ram (सबके दिलों में राम)-2

Sabke Dilon Me Ram (सबके दिलों में राम) In Paperback

Original price was: ₹300.00.Current price is: ₹299.00.

किताब के बारे में

सबके दिलों में राम -: भारत के ही नहीं बल्कि हजारों वर्ष के विश्व इतिहास में अनेक महापुरुषों के चरित्र ने जनमानस को प्रभावित किया। उनमें राम का नाम प्रमुखता लिया जाता है। राम से पूर्व हमें ब्रह्मा, विष्णु और महेश के साथ अनेक महर्षियों ऋषियों और अन्य देवियों के नाम मिलते हैं। इन सभी ने विश्व के मानव समुदाय को न केवल वैज्ञानिक जीवनशैली दी अपितु ज्ञान का वह भंडार दिया जिसके बल पर आज संपूर्ण विश्व के वैज्ञानिक नवीनतम अन्वेषण में व्यस्त हैं। रामायण और रामचरितमानस दोनों ग्रंथ राम भक्तों के प्रेरणा स्रोत हैं और विद्वानों के लिए आदर्श रहे हैं, आज भी हैं एवं भविष्य में भी रहेंगे।

लेखक के बारे में

डॉ. शिवशंकर अवस्थी राष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा जगत में राजनीति विज्ञान के सुप्रसिद्ध प्रवक्ता दिल्ली विश्वविद्यालय से संबद्ध पीजी डी ए वी महाविद्यालय से सेवानिवृत्त हैं। राजनीति विज्ञान के साथ-साथ हिंदी साहित्य के सशक्त हस्ताक्षर हैं। अंतरराष्ट्रीय संस्था ऑथर्स गिल्ड ऑफ इंडिया के वर्तमान में महासचिव और इंडियन रेप्रोग्राफिक राइट्स आर्गेनाईजेशन के उपाध्यक्ष हैं। दस शैक्षणिक पुस्तकों के अतिरिक्त आपने साहित्य की विभिन्न डॉ. शिवशंकर अवस्थी विधाओं में तेरह पुस्तकों की रचना की है। अनेक पुस्तकों का संपादन किया है। ‘तुम्हें क्या मालूम’ आपका काव्य संग्रह है। समय-समय पर विभिन्न समाचार पत्र-पत्रिकाओं में लेख, कथा, कविताएं इत्यादि प्रकाशित होते रहते हैं। आपने अंग्रेजी से हिन्दी में अनुवाद किए हैं और आपके द्वारा लिखित अनेक धारावाहिक, टेलीफिल्म और वृत्तचित्र दूरदर्शन पर प्रसारित हो चुके हैं। जर्मनी, फ्रांस, सऊदी अरब सहित अनेक देशों का भ्रमण करने वाले डॉ. शिवशंकर अवस्थी हिंदी अकादमी दिल्ली सहित अनेक साहित्यिक एवं सामाजिक संगठनों में विभिन्न पदों पर सुशोभित हुए हैं।

सबके दिलों में राम पुस्तक के लेखक कौन हैं?

इस पुस्तक के लेखक डॉ. शिवशंकर अवस्थी हैं, जो राजनीति विज्ञान और हिंदी साहित्य के प्रसिद्ध विद्वान हैं।

सबके दिलों में राम पुस्तक का मुख्य विषय क्या है?

इस पुस्तक में भगवान राम के जीवन, चरित्र और उनके आदर्शों का वर्णन किया गया है।

सबके दिलों में राम पुस्तक किस शैली में लिखी गई है?

यह पुस्तक धार्मिक, ऐतिहासिक और प्रेरणादायक शैली में लिखी गई है।

भगवान राम का आदर्श जीवन किन सिद्धांतों पर आधारित था?

भगवान राम का जीवन सत्य, धर्म, न्याय, मर्यादा और करुणा के सिद्धांतों पर आधारित था।

रामायण और रामचरितमानस में क्या अंतर है?

रामायण महर्षि वाल्मीकि द्वारा संस्कृत में रचित है, जबकि रामचरितमानस गोस्वामी तुलसीदास द्वारा अवधी में लिखा गया है।

Additional information

Weight 0.225 g
Dimensions 21.59 × 13.97 × 1.8 cm
Author

Dr. Shiv Shankar Awasthi

Pages

272

Format

Paperback

Language

Hindi

Publisher

Diamond Books

ISBN10-: 9369390367

SKU 9789369390366 Categories , Tags ,