Sale!
Trishoor (त्रिशूर) : The Mystery Unfolds | Hindi Novel-1
Trishoor (त्रिशूर) : The Mystery Unfolds | Hindi Novel-1
Trishoor (त्रिशूर) : The Mystery Unfolds | Hindi Novel-2

Trishoor (त्रिशूर) : The Mystery Unfolds | Hindi Novel-In Paperback

Original price was: ₹300.00.Current price is: ₹299.00.

किताब के बारे में

त्रिशूर को “गोल्डन सिटी ऑफ़ इंडिया” भी कहा जाता है ऐसा इसलिए कि किसी भी अन्य सिटी के मुकाबले त्रिशूर प्रतिवर्ष कम से कम पाँच सौ किलो सोने का उत्पादन करता है। इसे मेरी ईमानदार स्वीकारोक्ति माना जाना चाहिए कि इस उपन्यास के सभी पात्र, जगह काल्पनिक मात्र हैं। किसी भी जीवित / मृत व्यक्ति या जगह से उनकी समानता को संयोग माना जाए। इसके अतिरिक्त त्रिशूर की कहानी में कुछ महत्त्वपूर्ण परिवर्तन करके मैंने यही कोशिश की है कि कोई इस पर उंगली ना उठा सके और अंत में सभी पाठकों से ही कहना चाहूँ गी कि “त्रिशूर” एक पंजीकृत उपन्यास है मेरी अनुमति के बिना इसकी नकल या फिल्मांकन करने का प्रयास ना करें अन्यथा गंभीर परिणाम हो सकते हैं। तो चलिए तैयार हो जाइए इस कहानी के रोमांचक सफर पर…

लेखक के बारे में

मीना कौशल का जन्म 10 दिसंबर 1979 को दिल्ली में हुआ। उन्होंने विज्ञान विषय में स्नातक तक शिक्षा ग्रहण की है। व्यावसायिक रूप से लेखिका एक प्रतिष्ठित सरकारी संस्थान में अधिकारी के पद पर नियुक्त हैं । लेखिका कई विधाओं में पुस्तकें लिखती हैं जैसे प्रेम, रहस्य हॉरर, काव्य आदि। वे एक संघर्षरत पटकथा लेखिका भी हैं। उन्हें बहुत से पुरस्कारों और सम्मानों से नवाजा गया है। वे टीवी पर मंच संचालन और काव्य पाठ भी कर चुकी हैं। उनकी अब तक पांच पुस्तकें मुक्ति कथा, संभवत प्रेम, अभिशप्त, डेथ इज कॉलिंग और प्रीत पराई प्रकाशित हो चुकी हैं। जहां पहली पुस्तक ‘मुक्ति कथा’ हिंदी अकादमी दिल्ली द्वारा चयनित हुई वहीं ‘प्रीत पराई’ उपन्यास को भी पुरस्कृत किया गया है। आशा है पाठकों को यह पुस्तक भी बेहद पसंद आएगी

त्रिशूर पुस्तक किस प्रकार का उपन्यास है?

यह एक रोमांचक रहस्य और थ्रिलर उपन्यास है, जो आपको अंत तक बांधे रखेगा।

क्या त्रिशूर एक सच्ची घटना पर आधारित है?

इस उपन्यास के सभी पात्र, जगह काल्पनिक मात्र हैं।

त्रिशूर नाम का क्या महत्व है?

त्रिशूर को गोल्डन सिटी ऑफ़ इंडिया का नाम दिया गया है जिससे कहानी की गहराई जुड़ी हुई है।

त्रिशूर उपन्यास किसके द्वारा लिखा गया है ?

यह उपन्यास प्रसिद्ध लेखिका मीना कौशल जी के द्वारा लिखी गई है ।

क्या इसमें सस्पेंस के साथ-साथ फैंटेसी तत्व भी शामिल हैं?

यह मुख्य रूप से एक यथार्थवादी रहस्य और थ्रिलर उपन्यास है। यह उपन्यास समाज की कुछ जटिल सच्चाइयों को भी उजागर करता है।

Additional information

Weight 0.250 g
Dimensions 21.59 × 13.97 × 1.9 cm
Author

Meena Kaushal

Pages

280

Format

Paperback

Language

Hindi

Publisher

Diamond Books

ISBN10-9369396519

SKU 9789369396511 Categories , Tags ,