चुनाव लोकतंत्र और मीडिया

95.00

95.00

In stock

चुनाव लांकतंत्र का अहम हिस्‍सा है। बिना चुनाव के कोई भी लोकतंत्र नहीं रह सकता है। लोकतंत्र में चुनाव और चुनाव में मीडिया की भूमिका काफी महत्‍वपूर्ण होती है। आजादी के बाद लोकसभा के पहले आम चुनाव से लेकर 14वीं लोकसभा के चुनाव तक लगतार मीडिया अपनी भूमिका को बढ़ाती जा रही है। मीडिया का वर्चस्‍व कायम है और आने वाले दिनों में इसकी भूमिका और भी बढ़ेगी। चुनाव, लोकतंत्र और मीडिया पुस्‍तक में लोकसभा चुनावों की पड़ताल से लेकर मीडिया की भूमिका और जनता की आवाज को समाहित किया गया है। में उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में सहारा समय समाचार चैनल के लिए चुनाव रथ का सफल संचालन करने वाली युवा पत्रकार ममता तिवारी ने इन चुनावों के दौरान लोकतंत्र, मीडिया और चुनाव की भूमिका को बड़े ही नजदीक से देखा। लखनऊ विश्‍वविद्यालय से स्‍नातकोत्‍तर ममता ने सहारा समय से पूर्व हिन्‍दुस्‍तान टाइम्‍स और इंडियन एक्‍सप्रेस जैसे महत्‍वपूर्ण समाचार पत्रों में काम किया। राजनीति, अपराध विषयों पर अपनी बेबाक रिपोर्टिंग से पहचान बनाने वाली ममता ने कम उम्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में महत्‍वपूर्ण काम किया है। यह उनकी पहली पुस्‍तक है और वर्तमान में वह सहारा समय समाचार चैनल संवाददाता के तौर पर कार्यरत हैं।

ISBN10-8128818805

SKU 9798128818805 Categories , Tags ,