21 Shreshth Yuvaman ki Kahaniyan : Maharashtra (21 श्रेष्ठ युवामन की कहानियां : महाराष्ट्र)

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹249.00.

Original price was: ₹250.00.Current price is: ₹249.00.

In stock

भारत एक विशाल देश है, जिसमें अनेकों सभ्यताओं, परंपराओं का समावेश है। विभिन्न राज्यों के पर्व-त्योहार, रहन-सहन का ढंग, शैक्षिक अवस्था, वर्तमान और भविष्य का चिंतन, भोजन की विधियां, सांस्कृतिक विकास, मुहावरे, पोशाक और उत्सव इत्यादि की जानकारी कथा-कहानी के माध्यम से भी मिलती है। भारत के सभी प्रदेशों के निवासी साहित्य के माध्यम से एक-दूसरे को जानें, समझें और प्रभावित हो सके, ऐसा साहित्य उपलब्ध करवाना हमारा प्रमुख उद्देश्य है।
भारत की आजादी के 75 वर्ष (अमृत महोत्सव ) पूर्ण होने पर डायमंड बुक्स द्वारा ‘भारत कथा माला’ का अद्भुत प्रकाशन।

 

About the Author

14 सितंबर, 1962 को फैजाबाद में जन्मे अशोक मिश्र पिछले तीन दशक से पत्रकारिता, संपादन, रचनात्मक लेखन से संबद्ध हैं। मूल रूप से कहानीकार। 1982 से साहित्य से जुड़ाव के साथ ही कहानी, लघुकथा, लेख, कविता, संस्मरण, साक्षात्कार, रपट, टिप्पणियां, फीचर आदि विधाओं में लेखन। वर्ष 2010 में छमाही पत्रिका रचना क्रम के तीन अंकों का संपादन। वर्ष 2012 से 2019 त्रैमासिक पत्रिका बहुवचन के संपादक का कार्य किया। पुस्तक समीक्षा केंद्रित पत्रिका पुस्तक वार्ता का 2018-2019 के दौरान संपादन। साहित्यिक पत्र-पत्रिकाओं में विपुल संख्या में कहानियां, संस्मरण, पुस्तक समीक्षाएं, टिप्पणियां, साक्षात्कार आदि प्रकाशित।
सपनों की उम्र लघुकथा संग्रह (2004), मीडिया का अंतर्पक्ष (संपादित), कहानी संग्रह दीनानाथ की चक्की (2017) प्रकाशित। एक अन्य संपादित पुस्तक आज का मीडिया प्रकाशनाधीन। कुछ अन्य पुस्तकों का संपादन कार्य जारी। दीनानाथ की चक्की कहानी संग्रह को वर्ष 2017 के लिए विजय वर्मा कथा सम्मान। इन दिनों महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय, वर्धा की वेबसाइट हिंदी समय के संपादक के रूप में कार्यरत और वर्धा में निवास।

ISBN10-9354869653